क्रिस मॉरिस बने 2021 IPL के सबसे महंगे खिलाडी। साथ में तोड़े युवराज सिंह की रिकॉर्ड।

आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाडी

IPL 2021 : दोस्तों इस साल आईपीएल के लिए नीलामी में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने बाजी मार ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नीलामी चेन्नई के ग्रांड चोला होटल में आयोजित की गई थी। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए क्रिस मॉरिस बल्ले से कुछ बड़ा नहीं कर पाए थे। लेकिन गेंदबाजी से 11 विकेट लिए थे।

लेकिन इस साल उन्होंने मैदान पर उतरने से पहले ही युवराज सिंह की रिकॉर्ड तोड दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनके ऊपर 16.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है।

इसके साथ साथ मॉरिस आईपीएल इतिहास में अब तक के  सबसे महंगे खिलाडी बन गए हैं। इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर यह रिकॉर्ड था।

2015 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में युवराज सिंह को खरीदा था। और इस साल राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस पर 16.25 करोड़ रुपए लगाकर पुराने रिकॉर्ड तोड दिया है।

2021 IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है

2021 आईपीएल की सबसे महंगा खिलाड़ी है क्रिस मॉरिस। जिनको राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16.25 करोड़ दे कर आईपीएल 2021 का सबसे महंगे खिलाड़ी बना दिया है।

आईपीएल सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ देकर आरसीबी में सामिल कर लिया था। लेकिन मॉरिस ने उनकी पीछे करके इस साल मतलब आईपीएल 2021 का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए हैं।

क्रिस मॉरिस की बेस प्राइस कितनी थी

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। लेकिन नीलामी में उनका प्राइस 75 लाख से 16.25 करोड़ तक पहुंच गया।

सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने उनके लिए बोली लगाई थी। उसके बाद आरसीबी ने फिर से मॉरिस को अपने टीम में रखने के लिए कोशिश किया।

अंत में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी रकम देकर हल्ला बोल दिया। इससे पहले मॉरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके थे।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Chandan Jena है और मैं इस ब्लॉग पर हर दिन कुछ जानकारी प्रदान करता हूं। और मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी लिखी पोस्ट पसंद आई होगी। आज के डिजिटल जमाना में हर जानकारी हिंदी के साथ।

Leave a Comment